काबुल से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, तालिबान की सांस्कृतिक समिति के सदस्य अनामुल्लाह समंगानी ने शुक्रवार को कहा कि 11 सितम्बर को तालिबान की नई सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की ख़बरें निराधार हैं।
समंगानी ने कहाः कुछ दिन पहले तालिबान की नई सरकार का शपण ग्रहण समारोह आयोजित होना था, लेकिन किसी कारणवश उसे रद्द कर दिया गया और नई सरकार अपना काम-काज शुरू कर चुकी है।
15 अगस्त को काबुल पर निंयत्रण के बाद 7 सितम्बर को तालिबान ने अपनी कैबिनेट का एलान किया था, साथ ही इस बात पर भी बल दिया था कि यह अंतरिम सरकार है।
इस बीच, तालिबान ने पंजशीर स्थित पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के घर और संपत्ति को ज़ब्त कर लिया है।
पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के फ़रार होने के बाद सालेह ने पंजशीर का रुख़ किया था और ख़ुद को देश का राष्ट्राध्य घोषित कर दिया था।
तालिबान का कहना है कि पूर्व उप राष्ट्रपति ताजिकिस्तान चले गए हैं और वह अब देश में नहीं हैं। तालिबान का यह भी दावा है कि सालेह के भाई की पंजशीर में एक झड़प के दौरान मौत हो गई है।